रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शहर में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से लेबर चौक रोड और सलेमपुर मार्ग पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तुषार गेट से लेबर चौक के बीच सड़क पर अत्यधिक जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। पानी भरा होने के कारण सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...