Roorki News: लेनदेन के विवाद में मकान पर कब्जे की कोशिश, धमकी देने का आरोप
रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: हरिद्वार रोड निवासी आदित्य सैनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर उसके बुजुर्ग माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने और मकान पर जबरन कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि संबंधित लोग उसके दुकानदारों और किरायेदारों को भी फोन कर दुकान खाली करने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर के अनुसार, आदित्य की माता दीपा के उपचार के लिए सात फरवरी 2025 को हरिद्वार रोड स्थित मकान बेचने के नाम पर इकरारनामा कराया गया था। इस संबंध में रकम का लेनदेन होने और उसकी लिखा-पढ़ी मौजूद होने की बात कही गई है। आरोप है कि बाद में मकान के कब्जे को लेकर विवाद शुरू हो गया। गांव शेखपुरी में पंचायत कर लेनदेन से संबंधित दस्तावेज भी तैयार कराए गए थे। आदित्य का आरोप है कि 21 सितंबर की रात करीब सात बजे चार लोग हथियार लेकर मकान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.