रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। तीन दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या अब भी बनी हुई है। लिथो प्रेस कॉलोनी और ग्राउंड में जमा पानी को निकालने के लिए लगाए गए पंपों से पानी नई कचहरी रोड पर जीएसटी कार्यालय के सामने छोड़ा जा रहा है। इसके चलते मुख्य सड़क पर लगातार पानी भरा हुआ है और राहगीरों, वाहन चालकों तथा आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई कचहरी रोड शहर का व्यस्त मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोग न्यायालय, जीएसटी कार्यालय और आसपास के प्रतिष्ठानों तक पहुंचते हैं। सड़क पर पानी जमा रहने से दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना हुआ है, जबकि पैदल चलने वालों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे पानी में दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे...