रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। लावारिस कुत्तों ने हमला कर एक ग्रामीण और किशोर को घायल कर दिया। दोनों ने सिविल अस्पताल में उपचार कराया। वहीं, पूरे दिन में अस्पताल में 57 मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। तेलीवाला निवासी जन आलम किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर पैर दबोच लिया। हमले में पैर में गहरे घाव हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। सुनहरा रोड पर एक किशोर पर भी लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...