रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रामपुर चुंगी के पास सामान लेकर लौट रहे युवक पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पैर को दबोच लिया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया। लावारिस कुत्ते के काटने से युवक के पैर में दो जगह घाव हो गए। इसके बाद युवक सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक रामपुर चुंगी क्षेत्र में पहले भी लावारिस कुत्तों के लोगों पर हमला करने के मामले सामने आ चुके हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लावारिस कुत्ते घूमते रहते हैं। खासकर शाम के समय राहगीरों को इनके झुंड से परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्तों के अचानक पीछे दौड़ने से दोपहिया वाहन चालक भी कई बार संतुलन खो बैठते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...