Roorki News: लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप, पांच लोगों पर मुकदमा
रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। फतेहपुर झिड़ियान ग्रंट गांव में लाठी-डंडों से मारपीट में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फतेहपुर झिड़ियान ग्रंट निवासी इमरान ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही फैजान, शहीद, मुर्शद, नौशाद और इंतजार समेत कुछ अन्य लोगों ने एक राय होकर उसके और उसके पुत्र सुहैल के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.