Roorki News: लाखों की लकड़ी से लदा डीसीएम पकड़ा, वन विभाग ने की कार्रवाई
रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में छापेमारी कर लकड़ी से लदे डीसीएम वाहन को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें शीशम, सेमल, आम और कूकाट समेत विभिन्न प्रजातियों की भारी मात्रा में लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग के अनुसार बरामद लकड़ी की कीमत लाखों रुपये है। विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि एक डीसीएम में अवैध रूप से लकड़ी भरकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: लाखों की लकड़ी से लदा डीसीएम पकड़ा, वन विभाग ने की कार्रवाई टीम को देखकर डीसीएम चालक ने वाहन को मौके से निकालकर भागने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.