Roorki News: लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली, दुकान के फ्रिज में लगी
रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: भिक्कमपुर जीतपुर गांव में लाइसेंसी पिस्तौल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली दुकान में रखे फ्रिज में जा लगी। घटना के दौरान एक युवक के घायल होने की भी चर्चा है। ग्रामीणों का दावा है कि युवक को गोली का छर्रा लगा है, जबकि पुलिस ने छर्रा लगने की जानकारी से इनकार किया है। मामले में दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भिक्कमपुर जीतपुर गांव निवासी पंकज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का ही रवि अपने साथी पंकज और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि इसी बीच रवि की लाइसेंसी पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। गोली दुकान में रखे फ्रिज में जा लगी। अचानक गोली चलने से मौके पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.