Roorki News: लगातार बदलता मौसम बना रहा बीमार
रुडकी, जुलाई 17 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप, उमस और बीच-बीच में हो रही हल्की बारिश के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को तापमान में कुछ गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं। मौसमी बिमारियों की बढ़ती संख्या शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.