रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: रेलवे स्टेशन लक्सर के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास जीआरपी ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रुड़की की आवास विकास कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ उमंग वर्मा के रूप में हुई है। वह राजकुमार शर्मा के मकान में किराये पर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से 12 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। जीआरपी के अनुसार, 13 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास बनी पानी की टंकी के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। जीआरपी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आय...