Roorki News: लक्सर सीएचसी में बढ़े वायरल फीवर के मरीज, ओपीडी 250 के पार
रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। बदलते मौसम के बीच क्षेत्र में वायरल फीवर और अन्य मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर की शिकायत वाले हैं। इसके अलावा टाइफाइड और खाज-खुजली के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण से संबंधित मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों में बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, सिरदर्द और भूख कम लगने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और आसपास गंदगी व पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने बताया कि मरीजों को बीमारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.