रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मंगलवार को रेलवे कंट्रोल रूम मुरादाबाद से सूचना मिली कि लक्सर और रायसी के बीच एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...