Roorki News: लक्सर में 25.5 हजार हेक्टेयर में हुई गन्ने की खेती
रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। गन्ना विभाग ने तहसील क्षेत्र में गन्ना सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। विभाग के अनुसार इस वर्ष किसानों ने लगभग 25.5 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती की है। अब किसानों के लिए गन्ना सर्वे प्रदर्शन का कार्य शुरू कर दिया गया है। एससीडीआई अनीस अहमद ने बताया कि क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गन्ना पर्यवेक्षकों ने, लक्सर शुगर मिल के कर्मचारियों के सहयोग से सर्वे कार्य पूरा किया। अब गन्ना पर्यवेक्षक गांव-गांव जाकर सर्वे प्रदर्शन कर रहे हैं तथा किसानों से घोषणा पत्र भी भरवाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.