रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: लक्सर। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में करीब आठ हजार गोवंशीय और 12 हजार भैंस वंशीय पशु हैं। इन सभी पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखना विभाग की प्राथमिकता है। खुरपका-मुंहपका रोग तेजी से फैलने वाला संक्रामक रोग है। इसकी चपेट में आने से पशुओं का स्वास्थ्य प्रभावित होता है और दूध उत्पादन में भी गिरावट आती है। ऐसे में समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...