रुडकी, अक्टूबर 19 -- Roorki News: शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। इससे पहले अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर व्रतों का पारायण किया। श्रद्धालुओं ने हलवा-पूरी का भोग लगाकर देवी स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराया और उनसे आशीर्वाद लिया। सोमवार को लक्सर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मुख्य बाजार स्थित जगदंबा माता मंदिर, शिवपुरी के शिव मंदिर और सीमली के प्राचीन शिव मंदिर सहित सुल्तानपुर, खानपुर और रायसी के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में यज्ञ और मां कालिका की विशेष आरती भी हुई। घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-...