Roorki News: लक्सर में बढ़े डॉग बाइट के मामले, रोजाना 20 से अधिक मरीज पहुंच रहे सीएचसी
रुडकी, सितम्बर 12 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 20 से अधिक लोग कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं खानपुर अस्पताल में प्रतिदिन दस से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। सीएचसी के प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि कुत्ते के काटने पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मरीजों को चिकित्सकीय जांच के बाद रेबीज से बचाव के लिए आवश्यक इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कुत्ते के काटने की घटना को हल्के में नहीं लेने और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.