Roorki News: लक्सर में नाला चौक होने से 50 से अधिक घरों में भरा पानी
रुडकी, जुलाई 9 -- Roorki News: तेज बारिश के बाद सुल्तानपुर में इस्माइलपुर चौक पर बनी पुलिया कूड़ा और कचरा आने से चोक हो गई। जिसके चलते आसपास के मौहल्ले के 50 से अधिक घरों में पानी भर गया। सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताहिर हसन, सभासद शमशाद सदर, मौहम्मद शादाब, सलीम भाई, मोहन तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और सफाई शुरू कराई। अध्यक्ष प्रतिनिधि ताहिर हसन ने बताया कि करीब साढ़े 5 घंटे की मशक्कत के बाद सफाई का काम पूरा कर पानी की निकासी कराई गई। इसके बाद घरों में भरे पानी को भी निकाल कर लोगों को राहत दिला दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.