Roorki News: लक्सर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा
रुडकी, अगस्त 16 -- Roorki News: शनिवार को तहसील क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई, जबकि स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। लक्सर कोतवाली में एसएसआई नितिन चौहान, मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में प्रबंधक जसवीर सिंह और निदेशक दिग्विजय चौधरी, सेंट जेपी कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक लाल सिंह सैनी और भगवान शंकर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने तिरंगा फहराया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर छात्र छात्राओं ने निकाली रैली,विधालयों सहित संस्थानों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.