रुडकी, जुलाई 26 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। रायसी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कुड़ी भगवानपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है और किशोर की जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम कुड़ी भगवानपुर निवासी पिंकू ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र शिव 15 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे पढ़ाई को लेकर हुई कहासुनी के बाद घर से चला गया था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की। फोन और मोटरसाइकिल से भी कई स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार शिव अपने साथ द...