Roorki News: लक्सर में एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने समावेशी शिक्षा का संदेश दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारना रहा। प्रतियोगिता में बोच्ची, सॉफ्ट बॉल थ्रो, यूनिफाइड रिले रेस, कैरम, टारगेट हिट और मनोरंजक दौड़ सहित विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। बोच्ची के बालक वर्ग में यूसा, आर्यन और लक्षित ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वंदना, अवनी और अलमानिया विजेता रहीं। बॉल थ्रो में देविका और यूसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम में चैतन्य और दीपक ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.