रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी सचिन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को सौंपा। उन्होंने लक्सर क्षेत्र में खेल स्टेडियम बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों का विकास कर युवाओं को निशुल्क खेल प्रशिक्षण दिलाने, युवा रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र खोलने और प्रतिवर्ष रोजगार मेले लगाने की मांग उठाई। एसडीएम ने मांगपत्र को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...