Roorki News: लक्सर क्षेत्र में गूंजे गोगा पीर के जयकारे, सैकड़ों घरों में हुई कंदूरी
रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर, सुल्तानपुर, खानपुर, रायसी और भिक्कमपुर समेत आसपास के गांवों में गोगा पीर की आस्था से जुड़ी कंदूरी मनाई गई। घरों में कंदूरी मनाने को लेकर दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गोगा पीर से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कंदूरी के दौरान महिलाओं ने चने का प्रसाद बनाकर गोगा पीर की महाड़ी पर चढ़ाया। महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चे भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों से एक-दूसरे के घर आयोजित कंदूरी में शामिल होने पहुंचे। सुबह से ही गांवों में लोगों की आवाजाही लगी रही। इस दौरान जगह-जगह गोगा पीर के जयकारे गूंजते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.