रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लंढौरा क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 2.16 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नशा तस्करी में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम लंढौरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने सुहैब निवासी ग्राम किदवई नगर, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर आ...