Roorki News: लंढौरा में स्कूलों की छुट्टी होते ही लगा जाम, रेंग-रेंगकर चले वाहन
रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: कस्बे में रुड़की-लक्सर मुख्य मार्ग पर अचानक जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को चिलचिलाती धूप में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में पिछले लंबे समय से जाम की समस्या नासूर बनी हुई है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। स्थानयीय लोगों ने बताया कि कस्बे में करीब छह बड़े स्कूल संचालित हैं। इन सभी स्कूलों की छुट्टी दोपहर एक बजे से सवा एक बजे के बीच होती है। छुट्टी होते ही सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं पुलिस चौकी चौक, बाजार वाली पुलिया और शिकारपुर पुलिया जैसे मुख्य रास्तों से होकर गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: लंढौरा में आधा घंटा लगा जाम संकरे रास्तों पर अचानक बच्चों और वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.