Roorki News: लंढौरा में मीट की दुकान से 85 किलो पशु का मांस बरामद
रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। मोहल्ला किला में पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम ने दुकान से 85 किलो पशु का मांस बरामद किया गया। मौके से मांस काटने के उपकरण भी मिले हैं। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि मोहल्ला में अहसान निवासी जौरासी की मीट की दुकान पर उसका नौकर बाबर निवासी मोहल्ला मलानपुरा पशु का वध कर मांस बेच रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची तो एक आरोपी अंदर के दरवाजे से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद टीम ने दुकान की तलाशी ली तो लकड़ी के तख्त पर मांस रखा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.