रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: लंढौरा। रामलीला महोत्सव के तहत भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। राजा बलवंत सिंह श्री राम चरित्र मानस धर्माथ समाज हित संस्था द्वारा लंढौरा में कराई जा रही श्री रामलीला के 103वें वार्षिकोत्सव में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग को लेकर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला भवन से शुरू होकर मेन बाजार, मौहल्ला गडरियान, गुर्जर वाड़ा, मौहल्ला बंजारन, अम्बेडकर मार्ग, रुड़की-लक्सर मार्ग व मंगलौर मार्ग से होते हुए रामलीला भवन पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महर्षि विश्वामित्र, श्री राम, सीता व लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न के अलावा राजा दशरथ व राजा जनक की झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह भी प...