रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: लंढौरा मेन बाजार में परचून की दुकान से बाइक सवार युवक तेल का टिन चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। लंढौरा निवासी अशोक अग्रवाल की मेन बाजार में परचून की दुकान है। दुकान के बराबर वाली दुकान में सामान रखने का गोदाम बना रखा है। शनिवार शाम अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक गोदाम से तेल से भरा टिन बाइक पर रख कर फरार हो गया। टिन चोरी की पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: घर के सामने से बाइक चोरी चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...