Roorki News: लंढौरा में तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
रुडकी, नवम्बर 9 -- Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा में सोमवार को तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की-लक्सर मार्ग पर जाम लग गया। कुछ देर बाद ही करीब दो किलोमीटर लंबाई तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। स्थिति ऐसी बन गई कि दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। कार्तिक अमावस्या त्योहार पर खरीदारी करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मैन मार्ग पर जाम लगने से मंगलौर और जौरासी मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद तीन बजे के बाद यातायात व्यावस्था दरुस्त हो पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.