रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा के लोगों का आरोप है कि खलियान की जमीन पर पार्क बनाया जा रहा है। लोगों ने इस संबंध में ज्वाइन मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। लंढौरा निवासी नौशाद, तौसीफ, इसरार, फैजान आदि ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर बताया कि खलियान की भूमि के कुछ हिस्से पर कुछ लोगों कब्जा कर निर्माण कर रखा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बाकी बची जमीन के करीब चार बीघे पर नगर पंचायत की ओर से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। खलियान की भूमि पर पार्क का निर्माण कराया जाना असवैधानिक है। शिकायत कर्ताओं ने खलियान की भूमि पर होने रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने और उक्त भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...