रुडकी, जुलाई 22 -- Roorki News: बुधवार को स्कूलों की छुट्टी होने पर रुड़की लक्सर मार्ग पर जाम लग गया। जिसके चलते आधे घंटे तक छात्र-छात्राएं आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। लंढौरा में रुड़की लक्सर मार्ग पर काफी समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते मार्ग संकरा बना हुआ है। इस मार्ग के आसपास ही पांच से अधिक स्कूल स्थित है। सभी स्कूलों की छुट्टी दोपहर 12:50 से लेकर सवा बजे के तक हो जाती है। स्कूलों की छुट्टी होने पर आय दिन जाम जैसी स्थित बन जाती है। बुधवार दोपहर स्कूलों की छुट्टी होने पर जाम लग गया। जिसके चलते करीब आधे घंटे तक छात्र छात्राएं आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। अभिभावक यूनुस, मौसम, मोहतसिना, नरेश, विपिन आदि का कहना है कि आय दिन स्कूलों की छुट्टी के दौरान ये समस्या उतपन्न होती रहती है। अभिभावकों का कहना है कि अगर रुड़की लक्सर औ...