रुडकी, सितम्बर 17 -- Roorki News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने गुरुवार को रुड़की रोडवेज बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में महाकुंभ बजट से कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। निर्माण कार्य में कुछ स्थानों पर पुराना सामान लगाए जाने की बात सामने आने पर जेएम ने संबंधित ठेकेदार से जानकारी ली। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेएम ने बस अड्डे में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार से कार्य की गुणवत्ता और अब तक हुए काम के बारे में जानकारी ली। कुछ स्थानों पर निर्माण में पुराने सामान के इस्तेमाल पर उन्होंने सवाल उठाए। ठेकेदार की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने पर जेएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच ...