Roorki News: रोडवेज कर्मियों को नहीं मिला जुलाई-अगस्त का वेतन
रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोडवेज में कार्यरत कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ गई है। तीन महीने के इंतजार के बाद कर्मचारियों को केवल जून का वेतन जारी किया गया है जबकि जुलाई और अगस्त का वेतन अब भी कर्मचारियों को नहीं मिला है। रुड़की रोडवेज में नियमित, विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों को मिलाकर करीब 222 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों के अनुसार उन्हें पिछले करीब तीन महीने से वेतन का इंतजार था। वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने पहले से ही आर्थिक संकट खड़ा था। इसी बीच रक्षाबंधन का त्योहार आने से कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि त्योहार से पहले कम से कम बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.