Roorki News: रोडवेज कर्मचारी की साइकिल चोरी करते युवक पकड़ा
रुडकी, जुलाई 11 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे पर युवक कर्मचारी की साइकिल चोरी कर पकड़ा गया। साइकिल लेकर भाग रहे युवक को जानकारी नहीं थी कि बस अड्डे का दूसरा गेट निर्माण कार्य के चलते बंद है। गेट बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और वापस लौटने लगा। इसी दौरान कर्मचारी की नजर युवक पर पड़ गई। कर्मचारी और अन्य लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। घटना के बाद कुछ कर्मचारियों ने युवक से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि गुस्साए कर्मचारियों ने उसकी पिटाई भी कर दी। युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी। इसके बाद कर्मचारियों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए उसे छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.