Roorki News: रोटरी क्लब ने पौधारोपण किया
रुडकी, जुलाई 19 -- Roorki News: रुड़की। हरेला पर्व के अवसर पर रविवार को रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों और विद्यालय परिवार ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल चड्ढा ने कहा कि हरेला प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। संरक्षक विजय कुमार और रोटेरियन अचल मित्तल ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटेरियन्स, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हरेला पर्व पर मदरहुड विश्वविद्यालय में हुआ पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.