रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। गुरुकुल मार्ग पर रेलवे अंडरपास के पास कॉलेज से स्कूटी से घर लौट रही दो छात्राएं सड़क के गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गईं। लोगों ने दोनों छात्राओं को उठाकर डॉक्टर पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक की सलाह पर दोनों छात्राओं को बेहतर उपचार के लिए रुड़की ले जाया गया। चिकित्सक के अनुसार दोनों छात्राओं को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि बारिश के दौरान पानी से भरे गड्ढे लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...