Roorki News: रुड़की में सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री पर पहुंचा
रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की में सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। रविवार को आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह घटकर 56 प्रतिशत पर पहुंच गई। वातावरण में सुबह नमी अधिक रहने के बाद दिन चढ़ने के साथ इसमें गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन बारिश नहीं हुई। रविवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:18 बजे तक भी वर्षा शून्य मिली। इससे मौसम शुष्क बना रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.