रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को रुड़की क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने दो मदरसों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दोनों संस्थानों के दस्तावेजों की जांच की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मान्यता नहीं लिए जाने पर उन्हें सील कर दिया। प्रशासन की ओर से जिन दो मदरसों पर कार्रवाई की गई, उनमें मदरसा जामेया नबिया अकादमी और एमए मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के नाम शामिल हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संस्थानों की स्थिति का जायजा लिया। मान्यता के दस्तावेज ने दिखाई जाने पर दोनों मदरसों को सील कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...