Roorki News: रुड़की में प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार
रुडकी, जुलाई 9 -- Roorki News: उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर मीट की एक दुकान से 180.53 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को मुखबिर की सूचना पर गो स्क्वायड टीम को सूचना मिली थी कि रुड़की के भारतनगर स्थित एक मीट की दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर भारतनगर में मीट की दुकान पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर परवेज मांस की कटाई करता मिला। इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.