Roorki News: रुड़की में पहली बार पीएनजी कनेक्शन के लिए लगा कैंप
रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सोलानीपुरम में पीएनजी कनेक्शन देने के लिए कैंप लगाया गया है। कैंप में लोगों को पीएनजी कनेक्शन से संबंधित जानकारी देने के साथ ही पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। कैंप में कनेक्शन के लिए आधार कार्ड और नवीनतम बिजली बिल की प्रति आवश्यक दस्तावेज बताए गए हैं। पंजीकरण शुल्क 354 रुपये तथा 7000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी जमा करनी होगी। उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए एकमुश्त राशि जमा करने के साथ मासिक किस्त के विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं। पार्षद देवकी जोशी और पूर्व पार्षद रमेश जोशी ने क्षेत्रवासियों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.