रुडकी, अगस्त 10 -- Roorki News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सुभाषगंज मंडल के भारतनगर-इस्लामनगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजकों के अनुसार, पूरे प्रदेश में सबसे पहले रुड़की से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें मदरसे के सैकड़ों बच्चों के साथ बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मोहम्मद यूसुफ मलिक के नेतृत्व में निकली यात्रा में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और तिरंगा ऊंचा रहे हमारा जैसे नारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: ढोल-ताशे की धुन पर विंध्यधाम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा यात्रा में शाहनवाज, बीएल अग्रवाल, नसीम ...