Roorki News: रुड़की में निकली चिलचिलाती धूप, बारिश के बाद तापमान में आया उछाल
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: शहर में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को चिलचिलाती धूप निकली। सुबह से ही धूप खिलने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को रुड़की में 23.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। सोमवार सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत रही, जबकि शाम को घटकर 55 प्रतिशत पर पहुंच गई। उत्तर-पूर्व दिशा से 0.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:18 बजे तक बारिश दर्ज नहीं की गई। सूर्योदय सुबह 6:19 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.