Roorki News: रुड़की में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ
रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा, रुड़की एवं धवन आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामनगर स्थित धवन आई हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया। शिविर में नगर सहित आसपास के इलाकों से पहुंचे मरीजों ने आंखों की जांच करवाई।
उद्घाटन एवं सराहना रविवार को शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय पर नेत्र रोगों की पहचान और उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा एवं धवन आई हॉस्पिटल की इस जनसेवा पहल की प्रशंसा की।
जनसेवा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.