Roorki News: रुड़की में तापमान में मामूली बढ़ोतरी, अधिकतम 30.5 डिग्री पहुंचा
रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की में दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत और शाम को 58 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चली। हवा की गति 0.01 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। शनिवार को सूर्योदय सुबह 6:27 बजे और सूर्यास्त शाम 5:39 बजे हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.