Roorki News: रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली का समापन, 12 हजार युवाओं ने पूरी की दौड़
रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की में पांच अक्टूबर से चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का 23 अक्टूबर को समापन हो गया। भर्ती रैली में उत्तराखंड एवं यूपी के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान करीब 15 हजार युवाओं ने दौड़ लगाई, जिनमें से लगभग 12 हजार युवा निर्धारित दौड़ पूरी करने में सफल रहे। सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली के लिए करीब 18 हजार युवाओं को आमंत्रित किया गया था। पांच से 23 अक्टूबर तक चली इस भर्ती रैली में युवाओं को विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों से गुजरना पड़ा। भर्ती में शामिल होने के लिए युवा निर्धारित समय पर पहुंचे और सेना में भर्ती होने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.