Roorki News: रुड़की मंडी में पीएम किसान योजना का लाइव प्रसारण
रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति रुड़की में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के किसानों से सीधे संवाद कर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के तहत 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। केंद्र सरकार द्वारा किसानों की तरक्की और खुशहाली के लिए चलाई जा रही इस योजना से देश भर के अन्नदाताओं में उत्साह देखा गया। रुड़की मंडी समिति में हुए इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- PM-किसान की 24वीं किस्त जारी, पीएम मोदी ने बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.