रुडकी, सितम्बर 21 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में वैक्सीन रखने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण एक साथ पांच हजार वायल वैक्सीन लेने में दिक्कत सामने आ गई है। अस्पताल में वर्तमान में करीब एक हजार वायल ही सुरक्षित तरीके से रखी जा सकती हैं। बड़े फ्रिज की व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिक मात्रा में वैक्सीन आने पर उनके खराब होने की आशंका जताई गई है। अस्पताल को पहले वैक्सीन की वायल निदेशालय स्तर से प्राप्त होती थी। बाद में वैक्सीन सीएमओ कार्यालय के माध्यम से अस्पतालों को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए। इसके बाद से रुड़की अस्पताल को भी सीएमओ कार्यालय के माध्यम से ही वैक्सीन मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...