रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: झबरेड़ा। कस्बे के मोहल्ला खंदक में सड़क पर हंगामा कर राहगीरों से गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात पुलिस टीम कस्बे में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला खंदक में एक युवक सड़क पर खड़े होकर शोर-शराबा और राहगीरों से गाली-गलौज कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों और आने-जाने वालों को परेशानी हो रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने ईशान निवासी मोहल्ला खंदक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...