Roorki News: रास्ते की भूमि पर कब्जे का आरोप, जांच के आदेश
रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: सुल्तानपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के सभासदों ने उपजिलाधिकारी लक्सर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सभासदों ने आरोप लगाया कि मौजा सुल्तानपुर स्थित खसरा संख्या 522 राजस्व अभिलेखों में रास्ते के रूप में दर्ज है, लेकिन गांव के ही तीन लोगों ने उस पर कब्जा कर रखा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कब्जा हटाने के लिए कई बार संबंधित लोगों को समझाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विरोध करने पर संबंधित लोग विवाद पर उतारू हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: गोहर की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, एसडीएम से शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.