Roorki News: रास्ता बंद करने को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण
रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: लंढौरा, संवाददाता। थिथौला में रास्ता बंद करने को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से रास्ते पर डाली गई मिट्टी को हटवा दिया है। गुरुवार को थिथौला में जाने वाले रास्ते को एक कंपनी की ओर से मिट्टी डाल कर और सड़क खोद कर रास्ता बंद करा दिया गया था। इसके विरोध में ग्रामीणों ने अपर तहसीलदार के सामने प्रदर्शन कर रास्ता खुलवाने की मांग की थी। विनोद, बाला, सुरेंद्र कुमार, सुनीता समेत दो सौ से अधिक ग्रामीणों का कहना है कि उक्त रास्ते पर वर्ष 1989 में ग्राम पंचायत की ओर से खड़ंजा लगवाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.