रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परगर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य तथा पोषण को लेकर जानकारी दी गई। इस दौरान करीब 10 महिलाओं की गोदभराई की गई, जबकि चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके साथ ही लाभार्थियों को पोषण सामग्री और महालक्ष्मी किट बांटी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बच्चों को संतुलित आहार देने के लिए जागरूक किया गया। सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: आंगन मिलन कार्यक्रम में सात महिलाओं की हुई गोद भराई यह भी पढ़ें- Madhubani News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ 'आंगन-मिलन'...